फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   goverment house

नौ हजार सरकारी भवनों का होगा कायाकल्प

Sun, 01 Dec 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
goverment house
आजमगढ़। सरकार की ओर से मिशन कायाकल्प की शुरूआत की गई है। पहले सरकार ने इसके तहत गांवों में स्थित विद्यालयों के शौचालयों का कायाकल्प करने की योजना बनाई थी। लेकिन अब इसके तहत सरकारी भवनों का भी कायाकल्प करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जनपद में स्थित 9000 सरकारी भवनों जैसे पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल आदि का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालयों में शौचालयों की खस्ता हालत को देखते हुए सरकार ने मिशन कायाकल्प की शुरूआत की। जिसके तहत ग्राम प्रधानों के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में स्थित विद्यालयों के शौचालय का कायाकल्प कराया गया।
विज्ञापन

अब सरकार ने इसके तहत सरकारी भवनों का भी कायाकल्प कराने का निर्देश दिया है। जिसके तहत जनपद में नौ हजार सरकारी भवनों का कायाकल्प किए जाने की योजना तैयार की गई है। जिसमें पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल भवन, शौचालय आदि का कायाकल्प किया जाना है। लेकिन जिन स्कूलों का कायाकल्प होगा। उसके लिए सबसे पहले खंड शिक्षा अधिकारी से इस बात की जानकारी प्राप्त की जाएगी कि कहीं उक्त विद्यालय में पूर्व में मिशन कायाकल्प के तहत कार्य तो नहीं कराया गया है। अगर कार्य हुआ है तो वहां पर कार्य नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान को शुरू करने की तैयारी जनपद में जोर-शोर से जारी है। जिसके तहत सीडीओ की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत की बैठक ली जा चुकी है। मिशन कायाकल्प के तहत जो कार्य कराए जाएंगे उनकी जियो टैगिंग भी कराई जाएगी।
ग्राम पंचायत में होने वाले कार्यों की मानीटरिंग करेंगे सफाईकर्मी
जनपद के 1871 ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों को ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों के मानीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही इनके द्वारा गांवों में कार्यों को संपादित भी कराया जाएगा। ब्लाक लेबल से खंड प्रेरक जिले स्तर पर सूचना देंगे। इस सफाईकर्मियों द्वारा गांव में मिशन कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों की मानीटरिंग के साथ ही उनकी जियो टैगिंग करने में मदद की जाएगी।

मिशन कायाकल्प में अब शौचालय के साथ ही सरकारी भवनों को भी शामिल कर लिया गया है। जनपद में 9000 सरकारी भवनों के कायाकल्प की योजना तैयार हो चुकी है। इसके लिए मेरे द्वारा खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत की बैठक भी ली जा चुकी है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed