फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gourd ritual began eating rice

लौकी भात खाकर शुरू किया अनुष्ठान

Fri, 04 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उफजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उफजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Fri, 04 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
 Gourd ritual began eating rice
छठ पूजा
नहाय खाय के साथ शुक्रवार से छठ पूजा का महापर्व शुरू हो गया। पहले दिन शुक्रवार को घरों की सफाई कर महिलाओं ने पवित्रता के साथ लौकी की सब्जी और भात बनाकर उसे ग्रहण किया। छठ पर्व का अनुष्ठान शुरू किया। परिवार के लोगों ने इस भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। 
विज्ञापन


छठ पूजा का आरंभ कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से होता है और कार्तिक शुक्ल सप्तमी को इसका समापन होता है। पंचमी को दिनभर खरना का व्रत रखने वाले व्रती शाम के समय गुड़ से बनी खीर, रोटी और फल का सेवन प्रसाद रूप में करते हैं। शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल चतुर्थी पर व्रतियों ने लौकी भात खाकर व्रत की शुरुआत की। इसके बाद, दूसरे दिन खरना से महिलाएं व्रत धारण करती हैं। यह व्रत 36 घंटे का निराजल होता है। खरना पूजन से ही घर में देवी षष्ठी का आगमन हो जाता है।
विज्ञापन


इस प्रकार भगवान सूर्य के इस पावन पर्व में शक्ति और ब्रह्मा दोनों की उपासना का फल एक साथ प्राप्त होता है। षष्ठी के दिन नदी या जलाशय के किनारे पर व्रती एकत्रित होकर पर अस्ताचलगामी और दूसरे दिन उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देकर व्रत को समाप्त करते हैं। सगड़ी संवाददाता के अनुसार, तहसील क्षेत्र के कठैचा, कुदारन तिवारी, रजादेपुर सहित अन्य जगहों पर नहरों और पोखरों के किनारे झाड़ियों का अंबार लगा हुआ है। कठैचा गांव के पास तो नहर में पानी ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग नहर पर वेदी बनाने के साथ ही नलकूप चलाकर पानी भरने में लगे हुए हैं। कुदारन तिवारी गांव के लोग शारदा सहायक खंड 32 नहर के किनारे पूजा वेदी बना रहे हैं। लेकिन साफ सफाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। स्वयं सफाई भी कर रहे हैं। ऐसे में गंदगी में पूजा करनी पड़ेगी।


रजादेपुर स्थित सड़क के किनारे तालाब में भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लोग स्वयं वेदी बनाकर साफ-सफाई कर रहे हैं। तालाब में गंदगी और झाड़ियों के बीच पूजा करनी पड़ेगी। सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

फलों पर महंगाई के रंग
सेब    80 से 90 रु. किलो
केला    40 से 50 रुपये दर्जन, 
अनार    120 से 140 रु.किलो 
संतरा    80 रुपये किलो
अनान्नास    30 से 40 रुपये किलो
नाशपाती    100 रुपये किलो
मुसम्मी     80 रुपये किलो
नारियल    20 से 25 रुपये प्रति
अंगूर    200 रुपये किलो
आम    500 रुपये किलो
तरबूज    60 से 80 रु. (प्रति)
खरबूज    50 रुपये  (प्रति)
बड़ा नीबू    20 से 30 रु.  (प्रति)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed