{"_id":"6a8f3e8276d723a3ef0f3c8c","slug":"honouring-women-on-raksha-bandhan-a-gift-of-three-days-of-free-bus-travel-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-156066-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सम्मान, तीन दिन मुफ्त बस यात्रा का उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सम्मान, तीन दिन मुफ्त बस यात्रा का उपहार
विज्ञापन
रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए महिलाओं को साड़ी व मिष्ठान भेंट करते कारागार मंत्री दारा सिंह चौ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ और विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का बुधवार को हरिऔध कला केंद्र में सजीव प्रसारण हुआ।
कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, सीडीओ राकेश कुमार पटेल, एडीएम गंभीर सिंह समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
रक्षाबंधन पर जिले की 500 महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान सप्रेम भेंट किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 27, 28 और 29 अगस्त को यूपीएसआरटीसी और सिटी बसों में सभी माताओं, बहनों व बेटियों को एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ के तहत 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं को यूपीएसआरटीसी की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को महिला स्वावलंबन और सशक्तीकरण की प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 8,000 न्याय पंचायतों में डिजिटल एंटरप्रेंयोरशिप को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें 50 प्रतिशत महिलाएं होंगी। महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति केंद्र, एआई आधारित सेफ सिटी नेटवर्क तथा 1090 और 112 की व्यवस्था भी प्रभावी है।
कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, एमएलसी विजय बहादुर पाठक और जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने योजना को महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार बाजपेई, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कुंवर हरिओम श्रीवास्तव व अजय सिंह, एआरटीओ अतुल यादव, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।