फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Got a gold loan from the bank by fraud, then filed a case

Azamgarh News: फर्जीवाड़ा कर बैंक से करा दिया गोल्ड लोन, फिर दर्ज करा दिया मुकदमा

Mon, 08 Jan 2024 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Got a gold loan from the bank by fraud, then filed a case
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलऊर बाजार की एक महिला के नाम से पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति ने यूबीआई की कंधरापुर शाखा से गोल्ड लोन ले लिया। पैसा खुद हजम कर गया और पांच हजार उसे बतौर उधार देकर टकरा दिया। बैंक से नोटिस आने पर महिला को जानकारी हुई। लोन लेने वाले व्यक्ति पर पैसा जमा करने का दबाव बनाया तो बैंक मैनेजर से मिल कर महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया। अब परेशान महिला अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन

गुलऊर गांव निवासिनी शशिकला पत्नी राजेंद्र ने बताया कि नवंबर 2023 में उसे कुछ पैसों की जरूरत थी। जिस पर वह पड़ोसी गांव बनकट के रहने वाले एक व्यक्ति के घर गई और उनसे पांच हजार रुपये उधार मांगा। उन्होंने कहा कि घर पर पैसा नहीं है, बैंक चलो वहीं से निकाल कर दे दुंगा। जिस पर वह उक्त व्यक्ति के साथ यूबीआई की कंधरापुर शाखा पर चली गई। महिला के अनुसार उससे कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर कराया गया और लगभग साढ़े तीन घंटे तक बैठाए रखा गया। इसके बाद कैश काउंटर से उक्त व्यक्ति को गोल्ड लोन के रूप में चार लाख एक हजार पांच सौ रूपये दिए गए। जिसमें से उक्त व्यक्ति ने उसे पांच हजार रुपये बतौर उधार दे दिया। गोल्ड लोन के बात पूछा तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारे नाम से नहीं लिया हूं। कुछ दिन बाद बैंक मैनेजर घर आए और उसके खाते पर गोल्ड लोन होने की जानकारी देते हुए कहा कि लोन जमा करो। इसके बाद शशिकला उक्त व्यक्ति के पास पहुंची तो उसने पहले उसे लोन जमा करने का आश्वासन दिया बाद में धमकी देने लगा। इतना ही नहीं बैंक मैनेजर से मिल कर उसके खिलाफ कंधरापुर थाने में मुकदमा भी पंजीकृत करा दिया। पीड़िता अब बैंक, थाना व अधिकारियों के यहां न्याय के लिए चक्कर लगा रही है। पीड़िता ने अब एसपी को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed