फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gold Jeet Nidhi in Karnataka once again raised the value of the district

कर्नाटक में गोल्ड जीत निधि ने एक बार फिर बढ़ाया जिले का मान

Tue, 02 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gold Jeet Nidhi in Karnataka once again raised the value of the district
निजामाबाद। कर्नाटक के विजय नगर जिले में बीते दिनों आयोजित रोप जंब स्क्रेपिंग गेम में बेगपुर की निधि ने स्वर्ण जीतकर एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। निधि ने लगातार चौथी बार गोल्ड हासिल करने में कामयाब रहीं। कर्नाटक के विजय नगर में बीते 29-30 जुलाई को आयोजित जंप रोप 36 अवर्स डबल डच वर्ल्ड रिकॉर्ड में निजामाबाद के बेगपुर की निधि ने प्रतिभाग कर स्वर्ण जीता। इस प्रतियोगिता में बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु सहित 15 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें लगातार 36 घंटे रोप जंप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर जिले की निधि ने गोल्ड जीतकर आजमगढ़ का नाम रोशन किया। निधि के पिता संजय यादव ने बताया कि लड़कियों की पढ़ाई- लिखाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अगर परिवार के लोग सहयोग करें तो वह भी देश का नाम रोशन कर सकती हैं। निधि का खेल कूद में रुचि होने के कारण मैने सहयोग दिया और आज वो देश का नाम रोशन कर रही है। निधि केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी वाराणसी से खेलकूद के एसजीएफआई में प्रतिभाग करते हुए गोल्ड हासिल किया। उसके बाद बीटी इंटरनेशनल स्कूल उदयपुर , जयपुर यूनिवर्सिटी व हरियाणा के रोहतक, व बीत वर्ष 31 दिसंबर को नेपाल के काठमांडू में आयोजित रोप स्किपिंग गेम में गोल्ड जीत कर जिले का मान बढ़ा चुकी हैं। निधि अब थाईलैंड में खेलने के लिए चयनित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed