फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Give priority to small farmer for paddy purchase

धान खरीद के लिए छोटे किसान को दें प्राथमिकता

Wed, 09 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Give priority to small farmer for paddy purchase
अंबारी। उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज बागीश कुमार शुक्ला ने मंगलवार को खरसहन कला स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों की समस्या सुनीं। एसडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि वह सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को छोटे किसानों के धान खरीद को प्राथमिकता दें। साथ ही जो भी गड़बड़ियां हैं उसे सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने प्रभारी सचिव दिनेश सिंह को प्रतिदिन कम से कम 300 क्विंटल धान खरीद करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीद की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही निर्देश दिए कि प्रतिदिन एक ट्रक धान खरीदकर मिल को मुहैया कराया जाए। साथ ही क्रय केंद्र पर नोटिस चस्पा कर सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को छोटे किसानों का धान क्रय करें। किसानों का भुगतान हर हाल में 72 घंटे में कर दिया जाए। नोडल अधिकारी डा. धर्मेंद्र कुमार यादव व रामपाल सिंह सहित आदि किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन

बोरी न होने से खरीद प्रभावित, किसान परेशान
जहानागंज। विकास खंड के एफसीआई गोदाम पर किसानों को बोरों की कमी से केंद्रों पर धान खरीद प्रभावित है। उन किसानों का धान तौला जा रहा है जो खुद बोरी लेकर आ रहे हैं। खाद्य विपणन अधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां 384 किसानों का नंबर लगा है। लक्ष्य 12 हजार क्विंटल का है लेकिन अभी तक 44 किसानों से 1930 क्विंटल धान की खरीदारी हो पाई है। यदि बोरी मिलती तो खरीदारी और तेज हो गई होती। वहीं लपसीपुर गांव के अजय सिंह ने बताया कि हम लोग धान लेकर आ रहे हैं लेकिन बोरी न होने से धान की खरीदारी नहीं हो पा रही है। वहीं बसारिखपुर के किसान प्यारे गिरी व सिंहासन गिरी ने भी बताया कि हम लोग क्रय केंद्र पर आए हैं, लेकिन बोरा न होने से हम लोगों का धान नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed