फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Give information about public welfare schemes by setting up a stall: DM

Azamgarh News: यूपी दिवस पर स्टाल लगाकर जन कल्याणकारी योजना की दी जानकारी

Sun, 22 Jan 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Give information about public welfare schemes by setting up a stall: DM
आजमगढ़। जिले में 24 से 26 जनवरी तक यूपी दिवस का भव्य आयोजन किया जाए। समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी स्टाल लगाकर अपने विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को उपलब्ध कराएं। ये निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शनिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर जनपद के अच्छे खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाए। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले को सम्मानित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधान, सचिव, आशा, आंगनबाड़ी, लेखपाल एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाए। कहा कि यूपी बोर्ड एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अच्छी रैंक लाने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करें। उन्होंने कहा कि जनपद के इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाए। सभी संबंधित अधिकारी माइक्रो प्लान बनाकर इसकी रूपरेखा तैयार कर लें। जिलाधिकारी ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ आयोजन की मुख्य थीम ‘निवेश एवं रोजगार’ है। निवेश एवं रोजगार पर आधारित संगोष्ठियां, रोड शो, उद्यमी सम्मेलन आदि कार्यक्रम प्रमुखता से आयोजित किए जाए।
विज्ञापन

आयोजन में निवेश एवं रोजगार, डिजिटल उत्तर प्रदेश, साइबर सुरक्षा व उन्नत प्राकृतिक कृषि विषयों पर प्रदर्शनियां आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की विशिष्ट प्रतिभाओं की सफलता की कहानी को भी फोटो, फिल्म, ब्रोशर के माध्यम से प्रदर्शित करें। खादी एवं ग्रामोद्योग एमएसएमई, नगरीय विकास विभाग व ग्राम्य विकास विभाग आदि विभिन्न विभाग, उद्यमियों, व्यवसायियों व स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि समारोह में नवीन कृषि तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी के अतिरिक्त मिलेट्स (मोटे अनाज) से बने खाद्य पदार्थों को भी प्रदर्शित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्र नारायण तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, डीडी एग्रीकल्चर व उद्योग विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed