फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girls were upset by creating fake ID

लड़कियों का फर्जी आईडी बनाकर कर रहे थे परेशान

Sat, 30 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Girls were upset by creating fake ID
आजमगढ़। मेंहनगर और महराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली दो लड़कियों के नाम का फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजकर उन्हें परेशान करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र यादव पुत्र चुन्नीलाल है। वह आंबेडकर नगर जिले के जहांगीरगंज थाने के सुतहरपारा गांव का निवासी है। जबकि दूसरा आरोपी जितेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रामआसरे जौनपुर जिले के चंदवक थाने के अमरौना गांव का निवासी है। इनके पास से वह दोनों मोबाइल भी मिले हैं जिससे वे फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर इस्तेमाल कर रहे थे। एसपी ने बताया कि इनके खिलाफ मेंहनगर थाना क्षेत्र और महराजगंज थाना क्षेत्र के दो लोगों ने शिकायत किया था। उनका आरोप था कि आरोपी उनके घर की लड़कियों के नाम का सोशल साइट फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजते थे। फेसबुक मैसेंजर के जरिए लड़कियों से अभद्र बातें करते थे। घटना की शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई। साइबर सेल के आरक्षी मनीष सिंह द्वारा जांच पड़ताल के बाद इनका लोकेशन बताया गया। इसके बाद मेंहनगर और महराजगंज थाने की पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर ली। एसपी के मुताबिक यह दोनों सात फर्जी आईडी बनाकर लोगों को परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed