फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl swings from noose at uncle's house

Azamgarh News: फूफा के घर युवती फंदे से झूली

Tue, 09 May 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Girl swings from noose at uncle's house
थाना क्षेत्र के उसुरकुढवा गांव में सोमवार की दोपहर मकान के दूसरे तल पर पंखा के सहारे प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदा लगाकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी रामू गिरी की पुत्री पूजा उर्फ उपासना 21 वर्ष अपने फूफा हरखू गोस्वामी के घर पर कुछ दिनों से रह रही थी। सोमवार की दोपहर उसने मकान के दूसरे तल पर नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के एक महिला जब छत पर गई तो उसने उसे रस्सी के सहारे लटकते हुए देखा। उसने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सूचना पर मृतका के पिता रामू गिरी भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed