{"_id":"66c3949675abd888020c7884","slug":"girl-strangled-to-death-dead-body-found-in-field-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-119500-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: युवती की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: युवती की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला शव
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला क्षेत्र के अमगिलिया गांव स्थित बाजरे के खेत में सोमवार की सुबह एक युवती का शव मिला। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। एसपी हेमराज मीना और एएसपी ग्रामीण चिराग जैन मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। एक युवक से युवती की घनिष्ठता थी। युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सोमवार की सुबह अमगिलिया गांव से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित बाजरे के खेत में गांव की 21 वर्षीय सुमन का शव मिला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होते ही अहरौला थाना पुलिस भी पहुंच गई। उसने घटनास्थल पर जाने से सभी को रोक दिया। सूचना मिलते ही एसपी हेमराज मीना और एएसपी ग्रामीण चिराग जैन भी पहुंच गए। बाजरे के खेत से कुछ दूर पिच मार्ग पर युवती के मोबाइल का कवर और शीशा टूटा हुआ मिला। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने बताया कि रविवार की रात वह 11 बजे तक परिजनों के साथ टीवी देख रही थी। इसके बाद वह सोने चले गए। अब वह कब और कैसे वहां पहुंची, इसकी जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया कि देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती का सड़क पर ही किसी से झगड़ा हुआ है। इसी कारण उसका मोबाइल गिरकर टूटा है। उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
युवती की गांव के ही एक युवक से नजदीकी थी। वह उससे बातें करती थीं। युवक शादीशुदा था। घटना के समय भी युवक की युवती से बात हुई थी। युवक गांव से फरार हो गया है। उसकी तलाश में एसओजी टीम लगाई गई है। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद ही सब कुछ सामने आएगा। चिराग जैन, एएसपी ग्रामीण।