फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl's dead body found hanging in suspicious condition

युवती की संदिग्धावस्था में फंदे पर लटकी मिली लाश

Fri, 23 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Girl's dead body found hanging in suspicious condition
अतरौलिया। थाना के इंदरपट्टी भरसानी गांव में एक युवती बृहस्पतिवार की सुबह भूसा वाले कमरे में फंदे से झूल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासिनी अमता उर्फ बितनी (18) पुत्री किशोर रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन हाल जानने गए। वह कमरे में नहीं मिली। काफी देर तक जब वह नहीं दिखाई दी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

वह घर के भूसा वाले कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। परिजनों की सूचना पर सीओ गौरव शर्मा, एसओ नदीम अहमद फरीदी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार रोज की भांति बुधवार की रात वह लगभग 10 बजे खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चली गई थी। वह तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed