{"_id":"6607fbf5c5e161cfa80fb904","slug":"girl-dead-body-found-on-railway-track-in-azamgarh-suspicion-of-murder-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश, रात में फोन पर बात करते हुए घर से निकली थी बाहर; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश, रात में फोन पर बात करते हुए घर से निकली थी बाहर; हत्या की आशंका
Sat, 30 Mar 2024 05:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2024 05:19 PM IST
सार
Azamgarh News: हाजीपुर डबरा रेलवे ट्रैक पर पहुंचे परिजन शव को पहचान गए। ग्रामीणों की सूचना पर वे मौके पर पहंुचे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात वह घर से बाहर निकली थी और नहीं लौटी। खोजबीन करने पर परिजन असफल हो गए थे। सुबह करीब छह बजे उस रास्ते से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन के चालक ने रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना दी।
विज्ञापन
हिमांशी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में हाजीपुर डगरा के समीप शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
फूलपुर क्षेत्र के पलिया माफी गांव निवासी राजबहादुर यादव की हिमांशी (18) शुक्रवार की रात घर पर मौजूद थी। हिमांशी की मां और बहन के अनुसार, रात में उसके मोबाइल पर किसी ने कॉल किया। फोन पर बात करते हुए वह घर से बाहर निकल गई और फिर घर नहीं लौटी। परिवार वाले रात में उसकी तलाश किए लेकिन उसका पता नहीं चला तो सभी घर वापस आ गए।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित हाजीपुर डगरा के समीप युवती का शव मिलने की जानकारी पाकर परिवार के लोग आशंका वश वहां पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रेल पटरी पर शव पाए जाने के बाबत पूछे जाने पर रेलवे स्टेशन इंचार्ज हरिश्चंद्र ने बताया सुबह करीब छह बजे उस रास्ते से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन के चालक ने रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना दी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी इंचार्ज द्वारा रेलवे पुलिस के साथ ही फूलपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका ने हाईस्कूल तक शिक्षा ग्रहण किया था। एक भाई और तीन बहनों में वह दूसरे नम्बर पर थी। फूलपुर कोतवाल शशिचंद चौधरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।