फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl accused of gang rape on fiance and companions

युवती ने मंगेतर व साथियों पर लगाया गैंगरेप का आरोप

Sat, 12 Oct 2019 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
Girl accused of gang rape on fiance and companions
आजमगढ़। गोरखपुर जिले के कौड़ीराम थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने मंगेतर व उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से उसकी शादी तय हुई थी। विवाह के पूर्व होने वाली सारी रस्में हो चुकी थीं। इस बीच 30 सितंबर को उसके मंगेतर ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। वह आयी तो उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ अपहरण कर लिया और अज्ञात जगह पर ले गये।
विज्ञापन

जहां उसके साथ मंगेतर व उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस बाबत रौनापार थाने में तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने मुख्यमंत्री, डीजीपी व एसपी को पत्र भेज कर मुकदमा दर्ज कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है। प्रभारी एसपी पंकज पांडेय का कहना है कि सोशल मीडिया से सूचना मिली थी, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed