फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghats start to decorate, Chhath Puja starts today

सजने लगे घाट, छठ पूजा आज से शुरू

Wed, 30 Oct 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ghats start to decorate, Chhath Puja starts today
शहर के गौरी शेकर घाट पर किचड़ का अंबार। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सूर्य उपासना के पर्व की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो चुकी है। पूजन सामग्रियों की खरीदारी का दौर भी शुरू हो चुका है। घाटों पर वेदी बनाने के साथ ही साज-सज्जा के कार्य में जहां पूजा समितियां जुट गई हैं वहीं कई ऐसे घाट भी हैं जहां बुधवार तक नपा प्रशासन ने सफाई नहीं कराई जिसके चलते व्रती महिलाओं को पूजा करने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन

चार दिवसीय सूर्य उपासना के पर्व छठ की शुरूआत गुरुवार से नहाय खाय के साथ हो रही है। शुक्रवार को खरना और शनिवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना व अर्घ्य दिया जाएगा। रविवार की सुबह उगते हुए सूर्य की आराधना की जाएगी और अर्घ्य देकर इस महाव्रत का पारण होगा। छठ की तैयारियां सभी प्रमुख घाटों पर दिखाई देने लगी है। व्रती महिलाओं के साथ ही उनके परिवार के लोग घाटों पर पहुंच कर वेदी बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं पूजा समितियों ने भी अब कमर कस ली है। घाटों पर सफाई से लेकर साज-सज्जा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। सिधारी घाट पर तो पूजा समिति ने पाइप आदि लगा कर झालर आदि सजाना शुरू कर दिया है। बैरिकेडिंग का काम भी शुरू हो रहा है। गौरीशंकर घाट पर छठ पूजा के लिए सर्वाधिक व्रती महिलाएं पहुंचती हैं। सबसे अधिक भीड़ भी यहीं होती है। इसके बाद भी इस घाट पर बुधवार को दोपहर तक साफ-सफाई नहीं हुई। गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नपा द्वारा साफ-सफाई में कोई सहयोग न मिलने पर स्थानीय पूजा समिति के लोग भी आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए शुरू हुई खरीदारी
छठी मईया की पूजा को लेकर बाजार सजने लगे हैं। अभी फलों की दुकानें तो नहीं लगी है लेकिन अन्य पूजन सामग्रियों की दुकान सज गई है। बुधवार को दौरी, सूप, चुनरी आदि की खरीद के लिए व्रत रखने वाली महिलाएं बाजार में नजर आईं। इसके अलावा इस इस पर्व पर बनने वाले प्रसाद को बनाने में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोखरे की सफाई में जुटी पूजा समिति
अंबारी। नगर पंचायत माहुल में छठ पूजा कालीचौरा मंदिर परिसर स्थित तालाब पर होती है। इस तालाब में वर्तमान में काफी गंदगी है। जिसे साफ करने में स्थानीय पूजा समिति के लोग जुट गये है। एसडीएम फूलपुर बागीश शुक्ला की पहल पर युवाओं की टीम बुधवार को पोखरे की सफाई में जुटी नजर आई। वहीं मंदिर परिसर में भी सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
जोरों पर चल रही तैयारी
लालगंज। छठ पूजा विभिन्न तालाबों व नदियों के मुहाने पर होती है। देवगांव के बुढ़ऊ बाबा के पास गांगी नदी तट, लालगंज के घमरिया पोखरा, बेसो नदी तट पर छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। चार दिवसीय इस महाव्रत को लेकर लोगों का उत्साह बाजार में नजर आने लगा है। घाटों पर साफ-सफाई का कार्य जेसीबी लगा कर पूजा समिति द्वारा कराया जा रहा है।

हनुमान घाट अहरौला पर बनी 200 वेदियां
अहरौला। कस्बा में तमसा तट पर छठ महाव्रत को लेकर वेदी बनाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। अब तक 200 से अधिक लोगों ने यहां पूजन के लिए वेदी बना ली है। यहां अहरौला कस्बा के साथ ही आसपास के ग्रामों की व्रती महिलाएं भी पूजन के लिए जुटती हैं। इसे देखते हुए पूजा समिति ने भी यहां व्यवस्थाओं को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है। बाढ़ के चलते तमसा का तट कीचड़ से भरा पड़ा है, जिस पर मिट्टी डाल कर सूखाया जा रहा है।

शहर के मुख्य चौक से छठ पूजा के लिए खरिदारी करती महिलएं।

शहर के मुख्य चौक से छठ पूजा के लिए खरिदारी करती महिलएं।- फोटो : AZAMGARH

अहरौला के तमसा नदी घाट को छठ पूजा के लिए तैयार करते ग्रामीण।

अहरौला के तमसा नदी घाट को छठ पूजा के लिए तैयार करते ग्रामीण।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed