{"_id":"60d224a28ebc3ebb940f8073","slug":"ghagra-crossed-the-red-mark-on-dighiya-azamgarh-news-vns5963241173","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिघिया पर लाल निशान से पार हुई घाघरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिघिया पर लाल निशान से पार हुई घाघरा
विज्ञापन
सगड़ी तहसील के गांगेपुर कटान स्थल पर पहुंचे सेना के अधिकारी के साथ तहसीलदार सगड़ी।
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। जून माह में ही घाघरा ने देवारा क्षेत्र में तबाही मचानी शुरू कर दी है। डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर लाल निशान से पार हो गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही लोगों की मुश्किलेें अब बढ़ने लगी हैं। पांच गांवों में 50 मजरों के संपर्क मार्गों पर घाघरा का पानी चढ़ आया है। लोग पानी के बीच से होकर गुजरने को विवश हो गए हैं। इलाके में अलर्ट घोषित कर दिया गया और सेना बुला ली गई है।
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर बहने वाली घाघरा नदी ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। नदी का जलस्तर जहां डिघिया गेज पर खतरा बिंदू को पार कर गया है। वहीं पांच गांवों के 50 मजरों के संपर्क मार्ग पर घाघरा का पानी बह रहा है। घाघरा नदी ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। पिछले 72 घंटे से जलस्तर में लगातार वृद्धि का क्रम जारी है। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। घाघरा नदी के उफान पर आने से नदी के पानी ने गांव की ओर कूच कर दिया है। हरैया विकासखंड के देवारा खास राजा और चक्की गांव के नजदीक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। देवारा खास राजा के बगहवा और चक्की गांव से महज कुछ फीट की दूरी पर नदी का पानी बह रहा है। रेगुलेटरों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। नदी का पानी तटवर्ती क्षेत्रों में फैल गया है। कुछ तटवर्ती स्थानों पर कटान हो रहा है। बाढ़ की आशंका को लेकर लोग खौफ़जदा हैं। उधर, बाढ़ से प्रशासन स्वयं को सतर्क बता रहा है। दावा है कि संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए राहत, बचाव के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक उपाय कर लिए गए हैं। जबकि चक्की, देवारा खास राजा, साहडीह, बांका, हाजीपुर के करीब 50 मजरे प्रभावित हो रहे हैं। महुला गढ़वल बांध से इन गांवों में जाने के लिए संपर्क मार्ग पर घाघरा का पानी बह रहा है। गांव के पारस यादव, विनोद, रमेश, राकेश, लालमन आदि का कहना है कि घाघरा नदी अगर इसी तरह बढ़ती रही तो हम लोगों की दुश्वारियां और बढ़ जाएंगी।
बाढ़ से निपटने केे बुलाई गई सेना
लाटघाट। सगड़ी तहसील के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी से तबाह होने वाले गांव व कटान से बर्बाद होने वाले जमीन को लेकर तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया है। तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय ने बताया सेना बुलाई गई है। फैजाबाद के लेफ्टिनेंट योगेंद्र सिंह राठौर ने गांगेपुर परासिया में हो रही कटान और चिकनिहवा ढाला, देवारा खास राजा के कुढ़ई ढाला इलाके को देखा। बाढ़ आने पर लोग यहां विस्थापित सबसे ज्यादा होते हैं।
विज्ञापन
जलस्तर मीटर में
स्थान सोमवार मंगलवार खतरा बिंदु
डिघिया 70.52 70.56 70.40
बदरहुंआ 71.14 71.20 71.68

देवारा के गांगेपुर घाघरा की कटान के मुहाने पर गांव।- फोटो : AZAMGARH