फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghagra crossed the danger point on Dighiya drain

डिघिया नाले पर खतरा बिंदु को पार कर गई घाघरा

Thu, 04 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ghagra crossed the danger point on Dighiya drain
लाटघाट। देवारा क्षेत्र में घाघरा का जलस्तार तेजी से बढ़ रहा है। जिसके कारण नदी का जलस्तर डिघिया नाले पर खतरा बिंदु को पार कर गया है। प्रशासन ने बाढ़ की विभिषिका से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर लिया है। उल्टहवा, सहदेव गंज, शिवपुर, कुड़ही, हैदराबाद, देवारा इस्माइलपुर, जमुवारी, हाजीपुर, गागेपुर, दाम महुला में बाढ़ राहत चौकी स्थापित की गई है। इसके अलावा करीब डेढ़ दर्जन जगहों पर बाढ़ राहत शिविर बनाया गया है। बुधवार को बदरहुंआ पर 17 सेमी तो डिघिया पर 18 सेमी जलस्तर में बढ़ाव दर्ज किया गया। बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। मंगलवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 70.85 मीटर दर्ज किया गया था। जो बुधवार को 17 सेमी बढ़कर 71.02 मीटर हो गया। वहीं, डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर मंगलवार को जलस्तर 70.23 मीटर था जो बुधवार को 18 सेमी बढ़कर 70.41 मीटर हो गया। नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्घि को देखते हुए प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। शिवपुर, कुड़ही, सहदेव गंज, इस्माइलपुर, हैदराबाद में बाढ़ राहत शिविर बनाया गया है। हाजीपुर में स्कूल और अस्पताल चिन्हित किए गए हैं। दाम महुला में भी स्कूल को बाढ़ राहत शिविर बनाया गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद देवारा क्षेत्र के लोगों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गांव छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेने वालों के सेहत पर ध्यान स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन

सभी रेगुलेटर किए गए बंद
घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार हो रहे बृद्घि को देखते हुए सभी रेगुलेटर बंद कर दिए हैं। महुला- गढ़वल बांध को सुरक्षित रखने के लिए भी व्यवस्था कर ली गई है। रैनकट को भरा जा रहा है। सहायक अभियंता अरविंद यादव ने बताया कि जगह। जगह मिट्टी का स्टॉक रखा गया है। बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी पूरी है। सभी रेगुलेटर बंद कर दिए गए हैं। क्षेत्र में लगातार बाढ़ खंड विभाग के कर्मचारी चक्रमण कर रहे हैं। इस मामले में एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने कहा कि बाढ़ क्षेत्र का दौरा लगातार किया जा रहा है, सभी बाढ़ राहत चौकियों पर संबंधित कर्मचारी तैनात किए गए हैं। चौकियों पर दवा के साथ डॉक्टर, फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है। बाढ़ से घिरे गांव में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर उन्हें सीएचसी और पीएचसी पर लाया जाएगा। जिसके लिए सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed