फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra river water level increased by 9 cm in 8 hours

Azamgarh News: 8 घंटे में 9 सेंटीमीटर बढ़ा घाघरा नदी का जलस्तर

Mon, 08 Jul 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ghaghra river water level increased by 9 cm in 8 hours
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर आठ घंटे में नौ सेंटीमीटर बढ़ा है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक घाघरा में शारदा, गिरिजा और बनबसा बैराज से दो लाख 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, इसके कारण नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जनपद की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी में पिछले वर्ष बाढ़ नहीं आई थी। लेकिन, इस वर्ष बरसात शुरू होते ही घाघरा ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी खतरे वाली बात कोई बात नहीं है लेकिन नदी ने विस्तार लेना शुरू कर दिया है। नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर बदरहुंआ गेज को छू रहा है। ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर यह है कि जलस्तर तो बढ़ा है लेकिन अभी कटान शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

00

सक्रिय की गईं सभी बाढ़ चौकियां

बाढ़ की तैयारियों को देखते हुए प्रशासन ने महुला गढ़वल बांध पर 10 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इसमें दाम महुला, गांगेपुर, हाजीपुर जमुवारी, इस्माइलपुर, हैदराबाद, शिवपुर, कुड़ही, सहदेवगंज, उल्टहवा शामिल हैं। बाढ़ चौकी पर संबंधित कर्मचारी पुलिस, स्वास्थ विभाग, पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग, विकास विभाग के कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन


00

बोले जिम्मेदार

एसडीएम सगड़ी नरेंद्र गंगवार और तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे ने कहा कि बाढ़ से पूर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड में रखा गया है। सभी कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। निरीक्षण कर सभी कर्मचारियों को बाढ़ चौकियों से 24 घंटा संपर्क में रहने को कहा गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed