{"_id":"6872b02b3b88304ded04f809","slug":"ghaghra-river-erosion-40-meters-away-from-the-village-panic-in-the-villagers-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-134252-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: घाघरा नदी की कटान गांव से 40 मीटर दूर, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: घाघरा नदी की कटान गांव से 40 मीटर दूर, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
महाराजगंज। विकासखंड के सगड़ी तहसील के गंगापुर व गंगापुर पुरैनिया गांव के समीप बह रही घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी कटान की रफ्तार तेज हो गई है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। नदी अब गांवों से सिर्फ 30 से 40 मीटर की दूरी पर पहुंच गई है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन व सिंचाई विभाग द्वारा त्वरित बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। कटान को रोकने के लिए परफ्यूम पाइप में झाड़-झंखाड़ भरकर डंप किया जा रहा है तथा इन्हें रस्सी से बांधकर नदी के तेज बहाव वाले स्थानों पर लगाया जा रहा है, जिससे जल प्रवाह की दिशा को मोड़ा जा सके।
इसके अतिरिक्त कटान के स्थानों पर मिट्टी से भरी बोरियों की परतें (लेयर) बनाकर उसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
सहायक अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि ऊपरी अधिकारियों के निर्देश के अनुसार बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य युद्ध स्तर पर कराए जा रहे हैं।
स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता अनुसार संसाधनों की आपूर्ति की जा रही है। मौके पर अवर अभियंता रामबिजय और उपेंद्र कुमार भी मौजूद रहे और कार्यों की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।