फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra is cutting as it decreases

Azamgarh News: घटने के साथ ही कटान कर रही घाघरा

Sun, 03 Sep 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ghaghra is cutting as it decreases
घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार छह दिनों से घटाव जारी है। घाघरा नदी में घटाव के साथ ही कटान तेज हो गई है। नदी किनारे के गांव उरदीहा, गांगेपुर, सहबदिया में काटन जारी है। सहबदिया में अब तक 65 बीघे खेती योग्य की जमीन कट चुकी है। झगरहवा में खेती की जमीन के साथ आबादी की जमीन घाघरा नदी कटान कर रही है।
विज्ञापन

जमुवारी से सोनौरा मानिकपुर से अभ्भन पट्टी संपर्क मार्ग पर घाघरा की छोटी शाखा में पानी होने से आवागमन बाधित है। रोजमर्रा के सामानों के साथ अपने गांव में जाने के लिए लोगों को परेशानी उत्पन्न हो रही है। बाढ़ की समस्याओं से निपटने के लिए 10 बाढ़ चौकिया बनाई गई हैं। आज इन चौकियों से ज्यादातर कर्मचारी नदारद रहे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ का पानी से जगह-जगह जमा हो गया है। पानी में सड़ांध हो रही है। गांवों के आसपास भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। कीटनाशक दवाओ का छिड़काव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बेलहिया से माधव का पूरा संपर्क मार्ग पर जो पुलिया पहले थी। उसके 2019 में बह जाने से आवागमन बाधित हो रहा है। नदी का जलस्तर घटने के बाद भी लोग पानी से होकर आवागमन कर रहे हैं। मानिकपुर से अभ्भन पट्टी संपर्क मार्ग पर भी छोटी सरयू नदी की शाखा पर रपटा पुल बनाया गया था। वह अभी 2019 की बाढ़ में बह गया, यहां भी लोग जलस्तर घटने के बाद भी पानी से होकर लोग आवागमन कर रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed