फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra flowing above the red mark even after decreasing

Ghaghra Flood: घटने के बाद भी लाल निशान से ऊपर बह रही घाघरा, डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया

Fri, 23 Sep 2022 07:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2022 07:17 AM IST
सार

घाघरा नदी अपने उफान में बह रही है। घाघरा के जलस्तर में 24 घंटे में बदरहुंआ गेज पर 20 सेमी और डिघिया गेज पर 30 सेमी का घटाव दर्ज किया गया। हालांकि नदी लाल निशान के ऊपर बह रही है।
 

विज्ञापन
Ghaghra flowing above the red mark even after decreasing
घाघरा नदी

विस्तार

जनपद की उत्तरी सीमा से गुजरने वाली घाघरा नदी डिघिया और बदरहुंआ नाले पर लाल निशान से ऊपर बह रही है। घाघरा के जलस्तर में 24 घंटे में बदरहुंआ गेज पर 20 सेमी और डिघिया गेज पर 30 सेमी का घटाव दर्ज किया गया। हालांकि नदी लाल निशान के ऊपर बह रही है।

विज्ञापन

बदरहुंआ गेज पर बुधवार को जलस्तर 72.58 मीटर दर्ज किया गया था जो गुरुवार को 20 सेमी घटकर 72.38 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर बुधवार को जलस्तर 71.73 मीटर था जो गुरुवार को 30 सेमी घटकर 71.43 मीटर हो गया है। अगले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में घटाव की संभावना है। गुरुवार को भी शारदा, सरयू, गिरजा बैराज से घाघरा में 264456 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

विज्ञापन

Ghaghra flowing above the red mark even after decreasing
घाघरा नदी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को डीएम विशाल भारद्वाज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर चौकी पर बने कलस्टर रजिस्टर का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने महुला गड़वल बांध पर बाढ़ चौकी दाम महुला, गांगेपुर, हाजीपुर का निरीक्षण किया और खतरे का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ का पानी अभी खतरा निशान के करीब है। 45 गांव इस समय बाढ़ प्रभावित हैं। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार से बाढ़ के खतरे के बारे में जानकारी ली। वहीं, हाजीपुर बाढ़ चौकी पर स्वास्थ्य विभाग और दाम मोहल्ला पर स्वास्थ्य विभाग का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने हाजीपुर बाढ़ चौकी पर तैनात राजस्व कर्मियों से टॉर्च व जैकेट के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लेखपाल भास्कर राय व पंकज कुमार से जैकेट बनवाकर देखा। आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में क्लोरीन की गोली दवा और गर्म पानी पीने के लिए लोगों को प्रेरित करें। टेकनपुर रेगुलेटर का भी निरीक्षण किया। साथ ही गागेपुर रिंग बांध पर हो रही कटान का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed