फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra decreased by 20 cm on Dighiya and Badarhua gauge in 24 hours

24 घंटे में डिघिया व बदरहुंआ गेज पर 20 सेमी घटी घाघरा

Mon, 26 Sep 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ghaghra decreased by 20 cm on Dighiya and Badarhua gauge in 24 hours
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर तेजी के साथ घटना शुरू हो गया है। जलस्तर घटने के साथ ही कटान में भी तेजी आई है। डिघिया और बदरहुंआ गेज पर नदी लाल निशान से नीचे बह रही है। दोनों गेज पर जलस्तर 20 सेमी नीचे चला गया है। ग्रामीण इलाकों में
विज्ञापन

नदी के घटने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बदरहुंआ गेज पर शनिवार को जलस्तर 71.10 मीटर दर्ज किया गया था, जो रविवार को 20 सेमी घटकर 70.90 मीटर हो गया है। वहीं डिघिया नाले पर शनिवार को जलस्तर 70.40 मीटर था, जो रविवार को 20 सेमी घटकर 70.20 मीटर हो गया है। नदी के घटने से बाढ़ की संभावना कम हो गई है। अब तेजी से घटना शुरू हो गया है। बाढ़ का खतरा कम होने से तटवर्ती दर्जनों गांवों के लोगों ने राहत महसूस किया है। अगले 24 घंटे तक नदी के जलस्तर में और घटाव जारी रहने का अंदेशा जताया जा रहा है। उधर नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही तमाम समस्याएं देवरा वासियों के सामने मुंह बाए खड़ी हो गई है । पिछले एक सप्ताह से बाढ़ का पानी होने के कारण पशुओं के हरे चारे की समस्या उत्पंन हो गई है, क्योंकि ज्वार, बाजरा, धान, गन्ना, सब्जी की फसल डूब कर बर्बाद हो गई। जल स्तर कम होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed