फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra bursts again, water levels rise

घाघरा में फिर उफान, जलस्तर बढ़ा

Mon, 24 Jul 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Mon, 24 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra bursts again, water levels rise
घाघरा कर रही कटान। नदी के किनारे पर खड़ी महिलाएं।
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख ग्रामीणों की धड़कनें भी तेज हो गई है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान भी जारी है। नदी मुराली का पुरवा में बचे एक आशियाने को भी निगलने को आतुर है।       
विज्ञापन


  रविवार की शाम बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.06 मीटर और डिघिया गेज पर 70.05 मीटर दर्ज किया गया था। जो सोमवार को बढ़कर बदरहुंआ गेज पर 71.15 मीटर और डिघिया गेज पर 70. 16 मीटर पर पहुंच गया। नदी बदरहुंआ गेज पर खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 53 सेमी और डिघिया गेज पर खतरा बिंदू से 70.40 मीटर से 24 सेमी नीचे बह रही है।
विज्ञापन

 नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान भी जारी है।

नदी मुराली का पुरवा में शेष बचे एक घर को भी अपने आगोश में लेने को बेताब है। देवारा खास राजा के उर्दिहा गांव तक नदी       द्वारा कटान की जा रही है। नदी प्रतिदिन      लगभग 100 बीघा जमीन को अपना निवाला बना रही है। देवारा खास राजा, मुराली का पुरवा, त्रिपुरारी का पुरवा, दुबान, गलसदिया, नवलगाढ़ा, छितवनी, अचल नगर, देवारा गरीब दुबे,      देवारा भिक्षुक दास, देवारा रामशरण, देवारा अचल सिंह और  उर्दिहा के सिवान तक घाघरा नदी का कटान जारी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed