{"_id":"596a55934f1c1b386e8b47a7","slug":"ghaghara-is-above-red-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों गेज पर घाघरा खतरा बिंदु से ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों गेज पर घाघरा खतरा बिंदु से ऊपर
azamgarh
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा से मुराली का पुरा में जारी कटान ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी शनिवार को दोनों गेजों बदरहुंआ और डिघिया पर खतरे के निशान को पार कर गई। नदी बदरहुंआ में दो सेमी और डिघिया में 34 सेमी खतरा बिंदु से ऊपर बह रही है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वहीं प्रशासन द्वारा रविवार से नदी के जलस्तर के स्थिर होने की संभावना जताई जा रही है।
जनपद की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा के जलस्तर में विगत तीन दिनों से बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। डिघिया गेज पर नदी दो दिनों से खतरा बिंदु के ऊपर बह ही रही थी लेकिन शनिवार को बदरहुंआ गेज पर भी नदी ने खतरा बिंदु को पार कर लिया। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
ग्रामीण अपने लिए सुरक्षित आशियाने की तलाश में जुट गए हैं। शुक्रवार की शाम बदरहुंआ में नदी का जलस्तर 71.65 मीटर और डिघिया में 70.72 मीटर दर्ज किया गया था। शनिवार की शाम चार बजे बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.70 मीटर और डिघिया गेज पर 70.74 मीटर दर्ज किया गया। जो बदरहुंआ गेज पर खतरा बिंदु 71.68 मीटर से दो सेमी अधिक है। जबकि डिघिया गेज पर खतरा बिंदु 70.40 मीटर से 34 सेमी ऊपर है।