फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghara increasing there is a danger on the existence of primary school seminary

प्राथमिक विद्यालय सेमरी के अस्तित्व पर मंड़राया खतरा

Thu, 23 Jul 2020 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Ghaghara increasing there is a danger on the existence of primary school seminary
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी दोनों गेजों पर खतरा बिंदु से ऊपर है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान भी जारी है। इससे सगड़ी तहसील के प्राथमिक विद्यालय सेमरी के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 71.83 मीटर दर्ज किया गया जो बृहस्पतिवार शाम 14 सेमी बढ़कर 71.97 मीटर पर पहुंच गया। यहां नदी का खतरा बिंदु 71.68 मीटर है। नदी खतरा बिंदु से 29 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं डिघिया नाले पर बुधवार को नदी का जलस्तर 71.02 मीटर दर्ज किया गया था जो बृहस्पतिवार को 16 सेमी बढ़कर 71.18 मीटर पर पहुंच गया। यहां नदी का खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। खतरा बिंदु से नदी 78 सेमी ऊपर बह रही है। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। महुला गढ़वल बांध और घाघरा नदी के बीच इस समय लगभग 35 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। चक्की, देवारा खास राजा, बांका, बूढ़नपट्टी, साहडीह, सोनौरा, अराजी अजगरा मगर्वी, अजगरा मगर्वी, मानिकपुर, अभ्भन पट्टी, देवारा इस्माइलपुर, अचल नगर, गरीब दुबे, निबियहवा, रोशनगंज, औघड़गंज, चिकनिहवा, सहदेवगंज आदि पानी से घिर गए हैं। इन गांवों में जाने वाले संपर्क मार्ग टूट गए हैं। प्रशासन अभी तक नाव की व्यवस्था नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

नाव, दवा व राशन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
लाटघाट। नाव, दवा और राशन आदि की व्यवस्था न होने से देवारा खास राजा, मगर्वी आदि गांवों के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को देवारा खास राजा गांव के संपर्क मार्ग पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान पति पलटन यादव ने एसडीएम सगड़ी से बात की। उन्होंने गांव में दवा, नाव आदि की व्यवस्था किए जाने की मांग की। एसडीएम ने नाव जैसे लगने की स्थिति होने पर नाव लगाने और गांव में दवा की व्यवस्था कराने आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुई। वहीं रामानंद, राम मिलन, राधेश्याम, राकेश, लीलाधर भारती आदि ने कहा कि संपर्क मार्ग पर पानी भरा है। जगह-जगह संपर्क मार्ग टूटे हैं। नाव कि व्यवस्था नहीं है। गांव में दवा का छिड़काव नहीं हो रहा है। ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीन की गोली नहीं बंटी है। महिलाओं को सबसे बड़ी समस्या पैदा हो रही है। प्रशासन उदासीन बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed