{"_id":"61b7880a80930e7f7a6650b6","slug":"ggic-activated-to-save-its-land-submitted-complaint-azamgarh-news-vns627747285","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी जमीन बचाने को सक्रिय हुई जीजीआईसी, सौंपी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी जमीन बचाने को सक्रिय हुई जीजीआईसी, सौंपी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की जमीन बचाने की मुहिम तेज हो गई है। निर्वाचन विभाग ने कॉलेज की चहारदीवारी तोड़कर सैप्टिंक टैंक बनवा दिया है। सोमवार को प्रधानाचार्या के नेतृत्व में अध्यापिकाओं के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा और अवैध कब्जा हटाने की मांग की।
जिला निर्वाचन कार्यालय के बगल में राजकीय बालिका इंटर कालेज की बाउड्रीवाल थी। जिसे निर्वाचन विभाग ने गिरवा दिया और विद्यालय की जमीन में अपने शौचालय का टैंक भी बनवा लिया है। इतना ही नहीं विद्यालय की जमीन को साफ-सुथरा कर उसमें निर्वाचल कार्यालय द्वारा अपना सामान भी रखना शुरू कर दिया गया है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में बालिका इंटर कॉलेज की बाउंड्री तोड़कर बनाया शौचालय टैंक हेडिंग से विद्यालय की भूमि पर जिला प्रशासन की शह पर हो रहे अवैध कब्जे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद विद्यालय प्रशासन भी अपनी भूमि को बचाने के लिए जाग गया है। प्रधानाचार्या ललिता के नेतृतत्व में शिक्षिकाओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एडीएम प्रशासन से मिला और पत्रक सौंप कर तोड़ी गई बाउंड्री बाल जोड़वाने व बनवाया गया शौचालय का टैंक हटवाने की मांग किया। इसके साथ ही विद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर पहुंच कर अपनी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे व तोड़ी गई बाउंड्रीवाल को भी देखा। प्रधानाचार्या ने कहा कि यदि निर्वाचन विभाग जल्द हमारी बाउंड्री ठीक नहीं कराता और शौचालय का टैंक नहीं हटवाता तो निश्चित तौर पर उच्चाधिकारियों को पत्रक दिया जाएगा।