फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Get pending applications verified soon

Azamgarh News: लंबित आवेदनों का शीघ्र कराएं सत्यापन

Tue, 01 Oct 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Get pending applications verified soon
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को जिला स्तरीय उद्याेग बंधु, स्व रोजगार उद्योग बंधु और औद्योगिक व व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक हुई। इसमें विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन

डीएम नवनीत सिंह चहल ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि जनपद में जितने भी एमओयू हस्ताक्षरित हुए हैं, उसके लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जीबीसी के लिए सभी को तैयार करायें। जिससे जिले में अधिक से अधिक इंवेस्टमेंट हो और रोजगार में वृद्धि हो। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के ब्लाॅक स्तर पर लंबित आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कराए जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही डीएम ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, जिला नगरीय विकास अभिकरण आदि की समीक्षा किया।औद्योगिक व व्यापारिक सुरक्षा फोरम की समीक्षा में उद्यमी, व्यापारियों से उनकी समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर सीडीओ परीक्षित खटाना, उपायुक्त उद्योग एसएस रावत, एक्सईएन विद्युत रवि अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed