फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Generic medicines will start being available at two committees by the end of April

Azamgarh News: अप्रैल के अंत तक दो समितियों पर मिलने लगेंगी जेनरिक दवाएं

Sat, 10 Feb 2024 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Generic medicines will start being available at two committees by the end of April
ग्रामीण क्ष्रेत्र की आबादी को नजदीक में सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले में कुल आठ साधन सहकारी समितियों पर जन औषधि केंद्र खुलेंगे। इनमें से दो समितियों पर अप्रैल माह के अंत तक ग्रामीण आबादी को जेनेरिक दवाएं मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र में सहकारिता विभाग बनने के बाद से ही सरकार अस्तित्व खो चुकीं साधन सहकारी समितियों को फिर से सुदृढ़ बनाने का काम कर रही है। ग्रामीण आबादी को समितियों से हरेक सुविधा मुहैया कराना सरकार का प्रयास है। इसी क्रम में जिले की साधन सहकारी समिति निजामाबद, मेंहनगर, डीहा समस्ती, कोयलसा, जमुईचक भटौली, सुम्हाडीह, खरसहन कला और असवनियां में जन औषधि केंद्र खोला जाना है। ताकि क्षेत्र के लोगों को सस्ते दामों पर अच्छी जेनेरिक दवाएं मिल सके। इन सहकारी समितियों में से फूलपुर ब्लाॅक के खरसहन कला और पल्हना ब्लाॅक के जमुई चक भटौली में जन औषधि केंद्र खोले जाने की स्वीकृति मिल चुकी है। साफ्टवेयर स्टालेशन का काम चल रहा है। अप्रैल माह के अंत तक इन दोनों समितियों पर जन औषधि केंद्र खुल जाएंगे और लोगों को जेनरिक दवाएं मिलने लगेगी।
विज्ञापन


जिले की आठ समितियों पर जन औषधि केंद्र खोला जाना है। इनमें से साधन सहकारी समिति खरसहन कला और जमुई चक भटौली में जन औषधि केंद्र खोले जाने की स्वीकृति मिल चुकी है। उम्मीद है कि अप्रैल माह के अंत तक दोनों समितियों पर जेनेरिक दवाएं मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार, एआर सहकारिता ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed