{"_id":"5a60ea7a4f1c1b6f268b518e","slug":"gazja-recovered-in-azamgarh-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में भारी मात्रा में गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में भारी मात्रा में गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में पकड़ा गया लाखों का गांजा, निरीक्षण करते एसपी अजय साहनी।
- फोटो : अमर उजाला
असम से पिकअप में छिपा कर लाया जा रहा दो करोड़ रुपये का गांजा गुरुवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के बैठौली बाईपास पर पुलिस ने पकड़ लिया।
साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गांजे की यह खेप तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी क्षेत्र में पहुंचानी थी। पिकअप के आगे गाड़ी में चल रहे तस्कर पुलिस को देखते ही भाग निकले।
एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि गुरुवार की सुबह दस बजे पूरे जिले में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस टीम बैठौली बाईपास पर चेकिंग करने लगी।
इसी बीच पिकअप वाहन पहुंचा तो पहली नजर में वाहन खाली देख पुलिस ने उसे छोड़ दिया। लेकिन शक होने पर दुबारा तलाशी ली तो उसमें नीचे एक चैंबर मिला जो लोहे की प्लेट से ढका हुआ था। उससे करीब दो क्विंटल गांजा मिला।
विज्ञापन
इस पर पिकअप में बैठे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें गंगा यादव, रानी की सराय थाना क्षेत्र के तिलमा गांव निवासी गंगा यादव, असम के परपेटा थाने के कूपहा गांव का चैतनादास, और असम के कुदारगुड़ी जिले के उदालगुड़ी थाने के खखलाबवारी गांव का निवासी धरमेराइ शामिल है।
फरार दोनों आरोपी तरवां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। बरामद गांजे की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गांजे की खेप असम से लाई जा रही है और जिसे तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी क्षेत्र के एक व्यक्ति के यहां पहुंचाना था।
पिकअप के आगे चल रहे दोनों तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।