फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   gaurav singh elected as a block pramukh of martingunj

मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख बने गौरव सिंह मोनू

Sat, 20 Jul 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
gaurav singh elected as a block pramukh of martingunj
फोटोमार्टीनगंज। पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह के इस्तीफा देने के बाद रिक्त चल रही मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख सीट का चुनाव शुक्रवार को सकुशल संपन्न हो गया। मतदान के बाद हुई मतगणना में भाजपा समर्थित गौरव सिंह मोनू ने पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए बुधवार को हुए नामांकन में कुल चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। एक प्रत्याशी ने गुरुवार को परचा वापस ले लिया। इसके बाद मैदान में भाजपा समर्थित गौरव सिंह मोनू, निर्दलीय पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह और सपा समर्थित सिकंदर यादव बचे। शुक्रवार को हुए मतदान में 97 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 94 सदस्यों ने मतदान किया। शाम तीन बजे मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना शुरू हुई जिसमें गौरव सिंह मोनू को 49 और ठाकुर मनोज सिंह को 37 मत मिले। वहीं सिकंदर को एक भी मत नहीं मिला। आठ मत अवैध घोषित किए गए। इस तरह गौरव सिंह मोनू को 12 मतों से विजयी घोषित किया गया। एआरओ साहित्य निकष सिंह ने मतगणना के बाद गौरव सिंह को विजयी घोषित करते हुए कहा कि प्रमाण पत्र जिले से मिलेगा। इस मौके पर एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद, एसडीएम मार्टीनगंज आशाराम यादव, बीडिओ प्रेमचंद राम, प्रभारी विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed