{"_id":"655f9c0805294246b501c4d1","slug":"garbage-set-on-fire-smoke-made-breathing-difficult-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-7766-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कूड़े में लगाई आग, धुएं से सांस लेना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कूड़े में लगाई आग, धुएं से सांस लेना हुआ दूभर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत के बाईपास पर कुछ अराजकतत्वों ने कूड़े में आग लगा दी। इससे उठने वाला धुआं लोगों के लिए मुसीबत बन गया। मार्ग से गुजरने वालों सहित आस-पास वालों का सांस लेना दूभर हो गया।
बताते चलें कि निजामाबाद बाईपास पर नगर पंचायत निजामाबाद द्वारा नगर से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को फेंका जा रहा था। लेकिन नगर पंचायत के किसी भी अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा था। गुरूवार को किसी ने कूड़े में आग लगा दी। लोगों ने इसकी सूचना नगर पंचायत के कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों ने पानी से आग को बुझाया। लेकिन इसके बाद भी उठ रहे धुएं से आस-पास सहित गुजरने वाले राहगीरों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं इस बारे में एसडीएम निजामाबाद ने बताया कि नगर पंचायत से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण को लेकर जल्द बैठक बुलाई जाएगी। संवाद