{"_id":"58c0089fede9393f4a5978e46a5a4ea6","slug":"ganpati-bappa-engaged-jaykare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा के लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा के लगे जयकारे
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 18 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश उत्सव की गूंज पूरे जिले में रही। ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गणेश मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन को श्रद्घालुओं की भीड़ जुटी। वहीं, बड़ा गणेश मंदिर पर सुबह विधि-विधान से भगवान गणपति का शृंगार किया गया। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे की गूंज पूरे इलाके में सुनाई दे रही थी।हर तरफ भक्तिपूर्ण माहौल दिख रहा थ्ाा। लोग अपनी कामाना की पूर्ति के लिए भगवान से दुआएं मांगते दिखे।
गुरुवार को जिले में गणेश चतुर्दशी धूमधाम से मनाई गई। घरों में लोगों ने भगवान गणपति का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। लालडिग्गी स्थित बड़ा गणेश मंदिर पर सुबह गणेश जी मंदिर पर सुबह से ही दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा था। सभी ने भगवान गणेश की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बाद में श्रीगणेश का भव्य शृंगार किया।
उधर, गणेश उत्सव मंडल के तत्वावधान में नगर के दामोदर कटरा में गणेश जी की मूर्ति विधि-विधान से स्थापित की गई। शाम को पंडाल में गणेश जी के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंडल के संपत राव ने बताया कि 20 सितंबर को भंडारे का आयोजन होगा। जबकि 21 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।