फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ganja worth 22 lakhs recovered, two smugglers of interstate gang arrested

Azamgarh News: 22 लाख का गांजा बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ganja worth 22 lakhs recovered, two smugglers of interstate gang arrested
18 कंधरापुर थाने की पुलिस द्वारा कड़े गए दोनों गांजा तस्कर। श्रोत-पुलिस
आजमगढ़। कंधरापुर थाने की पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। टीम ने सेहदा अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर वाहन को रोका, जिसमें 69.812 किलो अवैध गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें अरसद अली निवासी बरेली और सैदुल इस्लाम निवासी असम शामिल हैं। आरोपियों से एक कंटेनर वाहन और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे बांस की आड़ में गांजा पैक कर लाते थे और बाद में पुड़िया बनाकर बेचते थे। दोनों काफी समय असम में रह चुके हैं और वहां से अलग-अलग सामान की डिलीवरी करते थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने गांजा तस्करी का धंधा शुरू किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कंधरापुर में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब भागे हुए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अरसद अली बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के राइमानगला गांव का निवासी है। वहीं दूसरा आरोपी सैदुल इस्लाम असम के दरांग जिला के दलगांव थाना क्षेत्र के खारपुरीहवी गांव का निवासी है। इस कार्रवाई में सीओ नगर शुभम तोदी, प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार, निरीक्षक अपराध भगत सिंह यादव सहित थाना कंधरापुर, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed