फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ganja loaded on tractor worth of rs 10 lakh seized in azamgarh police arrested smuggler two absconding

आजमगढ़: सीमेंट की बोरियों के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा था 10 लाख का गांजा, तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

Sun, 26 Dec 2021 05:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Dec 2021 05:10 PM IST
सार

आजमगढ़ पुलिस ने दो कुंतल अवैध गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बरामद गांजे की कीमत 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। 

विज्ञापन
ganja loaded on tractor worth of rs 10 lakh seized in azamgarh police arrested smuggler two absconding
गोरखपुर से आजमगढ़ आ रहा था दो कुंतल गांजा - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाद कर ले जाए जा रहे दो कुंतल गांजा को बरामद किया है। ट्रैक्टर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार हुआ जबकि दो अंधेरा का फायदा उठाकर भगाने में कामयाब रहे। बरामद गांजे की कीमत 10 लाख रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन


 एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एसपी सिटी शैलेंद्र लाल और सीओ सदर अभिजित आर शंकर के नेतृत्व में मुबारकपुर थाना पुलिस शनिवार की रात बम्हौर गांव से गुजरे सिक्सलेन अंडर पास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टरी-ट्रॉली आती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर पर बैठे दो लोग कूद कर भाग खड़े हुए, लेकिन एक व्यक्ति हरिश्चंद्र उर्फ हरिश पुत्र प्रह्लाद यादव निवासी सोफीपुर थाना निजामाबाद पकड़ लिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी लेने पर उसमें 10-10 किलो के 20 पैकेट कुल दो कुंतल गांजा बरामद हुआ। गांजे के पैकेट को सिमेंट बोरियों के बीच छुपाकर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करी की कमाई से खरीदा ट्रैक्टर

पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वे लोग गोरखपुर से गांजा ला रहे थे। अभियुक्त ने गांजा की कमाई से ही ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदने की भी बता कही। पुलिस ने बरामद गांजा, ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया और पकड़े गए अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

पूछताछ में यह भी जानकारी मिली कि गोरखपुर से गांजा वह रामनयन और राजेश मौर्या के साथ मिल कर लाता है। जिसे शहर कोतवाली के ब्रह्मस्थान स्थित राजेश मौर्या के घर पर रखा जाता है। फरार अभियुक्त रामनयन व राजेश मौर्या की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed