फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   gangster will be on liquor mafia

शराब माफियाओं पर लगेगा गैंगेस्टर

Fri, 11 Jun 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
gangster will be on liquor mafia
आजमगढ़। पवई व दीदारगंज क्षेत्र में हुए जहरीली शराब कांड के बाद से ही पुलिस अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई की तैयारी में है। अब तक 20 से ज्यादा अवैध शराब कारोबारियों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई हो चुकी है। दस से ज्यादा शराब माफिया को पुलिस ने चिह्नित किया है, जिन पर जल्द ही गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पवई व दीदारगंज में हुए जहरीली शराब कांड में जिले में 39 लोगों की मौत हुई थी। पहले तो जनपद पुलिस प्रकरण को दबाने में जुटी रही लेकिन अंबेडकरनगर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी तो आजमगढ़ पुलिस को भी सक्रिय होना पड़ा। वहीं पवई के मित्तूपुर में ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह से भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी करने के बाद जनपद पुलिस की नींद खुली और मित्तूपुर से ही पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब, शीशी, ढक्कन, रैपर आदि बरामद किया। इसके बार चौकी प्रभारी मित्तूपुर, एसओ पवई पर निलंबन की कार्रवाई की गई। एसपी सुधीर कुमार सिंह स्वयं कई दिनों तक पवई क्षेत्र में डटे रहे और अवैध शराब की बरामदगी के साथ ही कार्रवाई की कवायद करवाया। पवई, दीदारगंज के साथ ही तरवां क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान एक विद्यालय से बरामद हुई भारी मात्रा में अवैैध शराब के मामले में कार्रवाई शुरू हुई। दो दर्जन से अधिक लोगों पर गैंगेस्टर लगाया गया था तो एक नया गैंग भी पंजीकृत कराया गया। इसके साथ ही पूरे जिले में अवैैध शराब के खिलाफ अभियान शुरू हुआ। महकमा अभी भी अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में जुटा हुआ है और दर्जन भर शराब माफिया चिह्नित किए जा चुके है। जिन पर एक-दो दिन में कार्रवाई किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में जब तक अवैध शराब कारोबार पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता तब तक पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। दर्जन भर अवैध शराब कारोबारी चिह्नित किए जा चुके है। इन पर जल्द गैंगेस्टर आदि के तहत कार्रवाई की जाएगी। -सुधीर कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed