फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gangster on 29 with infamous Kuntu and wife Vandana in azamgarh

Azamgarh News: कुख्यात कुंटू सिंह व पत्नी वंदना संग 29 पर लगा गैंगस्टर, जारी रहेगी पुलिस की कार्रवाई

Thu, 04 Aug 2022 11:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 11:25 AM IST
सार

पुलिस महकमे ने कुख्यात कुंटू सिंह व उसकी पत्नी समेत कुल 29 अपराधियों पर अलग-अलग चार मामलों में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
Gangster on 29 with infamous Kuntu and wife Vandana in azamgarh
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़। पुलिस महकमे ने कुख्यात कुंटू सिंह व उसकी पत्नी समेत कुल 29 अपराधियों पर अलग-अलग चार मामलों में बुधवार को गैगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किया। इन मामलों में धोखाधड़ी, गोवध, सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मामला शामिल है।

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली, देवगांव कोतवाली, कप्तानगंज व बरदह थाना में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि धोखाधड़ी के एक मामले में कुख्यात कुंटू सिंह, उसकी पत्नी वंदन सिंह समेत 10 के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। इस गैंग का मुखिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह है।
विज्ञापन


इसके अलावा इस गैंग में शिव प्रकाश, बालकरन यादव उर्फ साधू, राजेंद्र यादव, शिवेश कुमार सिंह, मनोज सिंह, अभिषेक सिंह, रामकरन यादव, मनोज सिंह शामिल है। इनके खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में गोवध के मामले में देवगांव कोतवाली में हिटलर उर्फ गुलाम हुसैन समेत 13 लोगों का गैंग पंजीकृत किया गया। हिटलर इस गैंग का लीडर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इस गैंग में कामरान, इस्तियाक, दिलशाद, एकलाख उर्फ पतरका, फहीम, रिजवान, सलमान, फरहान, शमशेऱ, अपसार, शहाबूद्दीन उर्फ शहाबु, सुफियान शामिल है। वहीं कप्तानगंज थाने में गैंग रेप के एक मामले में गैंगेस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस गैंग का मुखिया राजनाथ चौहान है।

इसके अलावा इस गैंग में आकाश यादव, अभिषेक पाठक, पवन चौहान शामिल है। वहीं बरदह थाना में हत्या के एक मामले में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इस गैंग का लीडर चंद्रभान निवासी असवनिया है। इस गैंग में एक सक्रिय सदस्य सूर्यभान शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed