फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   gangster act action against 20 accused within 48 hours

48 घंटे के अंदर 20 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई

Sun, 23 Oct 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
gangster act action against 20 accused within 48 hours
48 घंटे के अंदर 20 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई
विज्ञापन

-- कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर चला पुलिस विभाग का हंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। आपराधिक गतिविधियों पर लगाम को लेकर एसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में बीतक 48 घंटों के अंदर 20 अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। इसमें कई को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र में प्रदीप उर्फ दिनेश, कपिलदेव यादव, पवन राय व संतोष उर्फ शोले, अतुल कुमार व मुख्तार उर्फ मुन्ना राजभर के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस गैंग द्वारा भौतिक व आर्थिक लाभ के लिए गिरोह बना कर षड़यंत्र रच कर रूपयों की चोरी कर समाज विरोधी कार्य किया जाता है। वहीं गंभीरपुर थाने में अकदस, हेमास, फजुल, इब्राहिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इस गैंग पर हत्या, लूट, जान से मारने की नियता से हमला आदि आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। रानी की सराय पुलिस ने सुबेदार यादव, कुतुबुद्दीन, रामनरेश यादव, जुगनू उर्फ करूणानिधि, हिटलटर, प्रदुम्मन वर्मा, अदनान व बदरूद्दीन पर गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किया। इन पर आपराधिक षड़यंत्र कर मारपीट करना, सरकारी कार्य में बाधा डालना, राजकीय मार्ग को अवरूद्ध कर अफरा-तफरी का महौल उत्पन्न कराना, रंगदारी मांगना व दूसरे की जमीन पर जबरनक कब्जा करने का आरोप है। इसी क्रम में दीदारगंज थाना पुलिस ने आरिफ व मिस्टर के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई किया। इन पर गौ तस्करी, गौ हत्या, गौ वंश की चोरी जैसी घटनाओं में संलिप्तता है। एसपी ने बताया कि इनमें कई को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

- मनोज गोंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed