फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gang rape in Jaunpur with kidnapped girl from Barah, video goes viral

बरदह से अपहृत युवती संग जौनपुर में गैंगरेप, वीडियो वायरल

Thu, 07 Jan 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Gang rape in Jaunpur with kidnapped girl from Barah, video goes viral
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र से अपहृत युवती के साथ जौनपुर जिले के सरायमोहन थाना क्षेत्र में गैंगरेप हुआ। घटना के अगले ही दिन पीड़िता की मां ने बरदह थाने पर तहरीर दिया, लेकिन बरदह पुलिस ने घटनास्थल गौराबादशाहपुर क्षेत्र होने की बात कहते हुए मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। घटना एक जनवरी की है और अब तक कहीं भी मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है। अब युवती के साथ गैंगरेप की घटना का वीडियो वायरल हो जाने के बाद हड़कंप मच गया है, लेकिन एसओ बरदह अब भी जिम्मेदारी से बचने के लिए घटनास्थल की बात को लेकर अड़े हुए है। जबकि युवती का अपहरण उन्हीं के थाना क्षेत्र से हुआ है और युवती उन्हीं के थाना क्षेत्र की रहने वाली भी है।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती का एक युवक से प्रेम प्रपंच चल रहा था। युवती के अनुसार एक जनवरी को दिन में लगभग 11 बजे उक्त युवक ने उसे फोनकर घर से बरदह बाजार कपड़ा दिलाने की बात कहते हुए बुलाया। इस पर वह बरदह बाजार के लिए घर से निकली और अभी बरदह बाजार के पहले ही पहुंची थी कि उक्त युवक अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और एक वाहन में बैठा कर जबरन जौनपुर जिले के चौकी गांव लेकर चला गया। यहां एक कमरे में उसे बंद कर मारापीटा गया तो वहीं उक्त युवक ने साथियों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवकों ने उसके साथ किए जा रहे हर कृत्य की वीडियो भी बनाई। अगले दिन युवती किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद युवती की मां बरदह थाने पर पहुंची और तहरीर दिया। थाने पर तहरीर दिए हुए छह दिन हो चुके है लेकिन बरदह थाना पुलिस कार्रवाई तो दूर मुकदमा ही नहीं दर्ज किया है। इस बीच युवती के साथ हुई घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया तो वहीं बरदह थाना पुलिस सिर्फ यह कहते हुए अपने जिम्मेदारी की इतिश्री कर लिया कि घटनास्थल जौनपुर जिले में है तो वे यहां क्यों मुकदमा दर्ज करें, जबकि घटना क्रम की शुरूआत बरदह थाना क्षेत्र से ही हुई है, युवती का अपहरण बरदह बाजार के पास से हुआ है और वह बरदह थाना क्षेत्र की ही रहने वाली है।
विज्ञापन

000000000000000
घटना स्थल हमारे थाना क्षेत्र में नहीं है। लड़की की तरफ से जो तहरीर पड़ी है, उसमें साफ-साफ लिखा गया है कि वह अपनी मर्जी से गौराबादशाहपुर जाने की बात कही है। ऐसे में सिर्फ यहां की रहने वाली होने के चलते हम मुकदमा नहीं दर्ज कर सकते। यदि उसके साथ घटना हुई है तो वह गौराबादशाहपुर थाने पर जाए और तहरीर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार, एसओ, बरदह।
00000000000
कायदे से तो मुकदमा घटनास्थल के थाने पर ही होनी चाहिए, यदि पीड़ित पक्ष को वहां जाकर मुकदमा दर्ज कराने में कोई दिक्कत है तो यहां मुकदमा दर्ज कर उसे वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
मनोज रघुवंशी, सीओ, लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed