{"_id":"a9edc4c1d4fee71b750c35f1017c03f1","slug":"ganesh-idols-fledged-band-with-visirjt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे संग गणेश प्रतिमाएं विसिर्जत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे संग गणेश प्रतिमाएं विसिर्जत
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीर कस्बे के महाजनी टोल में स्थापित श्रीगणेश की मूर्ति को बुधवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया। नगर में निकाले गए जुलूस के दौरान जगह-जगह पूजन-अर्चन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। विसर्जन जुलूस में लग रहे गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
महाजनी टोला से विसर्जन जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच गाजे-बाजे के साथ निकाली। जुलूस में सबसे आगे युवा अबीर-गुलाल उड़ाते गणपति बप्पा का जयकारा लगाते ढोल-ताशे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। विसर्जन जुलूस महाजनी टोला से निकलकर मवेशी खाना, रोडवेज, टैक्सी स्टैंड, चौक, ठठेरी बाजार होते हुए खरेवां पहुंचा। गणेश जी की मूर्ति जिधर से गुजरी उधर दर्शन और पूजन को पुरुषों, महिलाओं की भीड़ लग गई।
महिलाओं ने श्रीगणेश की आरती उतार परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान लगे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद विसर्जन फूलपुर के लिए रवाना हो गया। देर रात विजर्सन जुलूस दुर्वासा धाम पहुंचा। जहां विधि-विधान से तमसा-मंजूषा के पावन संगम में श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर जुलूस के साथ सीओ फूलपुर सत्येंद्र सिंह, थानाध्यक्ष सरायमीर रंजीत सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान चल रहे थे। विसर्जन जुलूस में शिवाजी पाटिल, रवि पाटिल, हनुमान पाटिल, अजय पाटिल, मारुती पाटिल, मनीष सेठ, अनिल कुमार ङ्क्षसह, अमरनाथ सेठ, राजू सेठ, गौरव चौरसिया आदि शामिल थे।