फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Full-term strike starting from today

पूर्णकालीन हड़ताल आज से शुरू

Wed, 24 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Full-term strike starting from today
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बुधवार को अधिशासी अभियंता द्वितीय खंड उत्तर प्रदेश जल निगम के परिसर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जूनियर इंजीनियर्स को 4800 ग्रेड पे नहीं दिए जाने के विरोध में 18 फरवरी जारी कार्य बहिष्कार सातवें दिन भी जारी रहा। महासंघ 25 फरवरी को पूर्वकालीन हड़ताल करेगी।
विज्ञापन


संदीप चौहान ने कहा कि सरकार डिप्लोमा इंजीनियरों को कमजोर न समझे, यदि मांगों को नहीं पूरा किया गया तो पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार कराकर काम को ठप कर दिया जाएगा। सिचाई विभाग के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि सरकार गलतफहमी में न रहे कि डिप्लोमा इंजीनियर अपनी मांगों को लेकर चुप रहेंगे। बैठक में इंजीनियर कमाल अख्तर, जीउत प्रसाद, शौकत अली, गजानंद प्रसाद, अनुराधा सिंह, कमलेश कुमार, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अवधेश कुमार चौधरी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed