{"_id":"661ec3020fe462dfc80dfe1b","slug":"fst-team-recovered-three-lakh-rupees-from-the-car-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-114112-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एफएसटी टीम ने कार से बरामद किए तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एफएसटी टीम ने कार से बरामद किए तीन लाख रुपये
विज्ञापन
आजमगढ़। आचार संहिता के दौरान जनपद में एफससटी टीम ने मंगलवार को एक कार से तीन लाख रुपये की बरामद किए। कार मालिक द्वारा मौके पर कोई अभिलेख नहीं दिखाया जा सका। जिसके कारण टीम ने पैसे को जब्त कर लिया। कार मालिक को अभिलेख के साथ शिकायत निवारण समिति उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
मंगलवार को एफएसटी टीम प्रभारी रामतीर्थ यादव जुनैदगंज चौराहे पर गाड़ियों की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान उन्होंने वहां से गुजर रही एक हुंडई वरना कार को रोका। जब टीम द्वारा कार की तलाशी ली गई तो उसमें से तीन लाख रुपये बरामद हुए। यह कार निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरहाबाद निवासी दीपक सिंह पुत्र इंद्रबहादुर सिंह की थी।
मौके पर दीपक सिंह कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह अपनी एक पुरानी कार को बेचकर उसका पैसा कहीं देने के लिए जा रहे थे। लेकिन वह भी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर एफएसटी टीम ने कार से मिले पैसे को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
आज सुबह एफएसटी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जुनैदगंज चौराहे से एक कार से तीन लाख रुपये बरामद किए गए हैं। कार मालिक शिकायत निवारण समिति के समक्ष यह साबित कर देगा कि उक्त रकम चुनाव में उपयोग के लिए नहीं थी बल्कि वह दूसरे कार्य के लिए लेकर जा रहा था तो यह रकम उसकी वापस हो जाएगी। - अनुराग कुमार श्रीवास्तव, एफएसटी प्रभारी व मुख्य कोषाधिकारी।