फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fruit trader dies after being hit by a truck

ट्रक की चपेट में आकर फल कारोबारी की मौत

Sat, 29 May 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fruit trader dies after being hit by a truck
रानी की सराय। स्थानीय थाना अंतर्गत बेलईसा फल मंडी के पास शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर एक फल कारोबारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय फल कारोबारी मंडी से फल खरीदने के लिए ऑटो से पहुंचा था।
विज्ञापन

शहर के नरौली मुहल्ला निवासी 22 वर्षीय अमन पुत्र चौथी सोनकर फल का कारोबार करता है। शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे वह ऑटो से बेलईसा मंडी फल की खरीदारी करने के लिए गया था। मंडी गेट के पास ही रानी की सराय की तरफ से आ रहे ट्रक ने ऑटो में धक्का मार दिया। जिससे आटो में बैठा अमन ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया और ट्रक चालक उसे दो सौ मीटर तक घसीटते हुए लेकर चला गया। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर का अगला हिस्सा कुचल गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed