{"_id":"61824d78296500693364f4c7","slug":"fruad-in-azamgarh-self-claim-sdmbought-sweets-worth-rs-14-thousand-and-made-payment-by-check-who-found-fake","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: खुद को एसडीएम बताकर खरीदी 14 हजार की मिठाई, चेक से किया पेमेंट, बैंक में निकला फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: खुद को एसडीएम बताकर खरीदी 14 हजार की मिठाई, चेक से किया पेमेंट, बैंक में निकला फर्जी
Wed, 03 Nov 2021 02:21 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:21 PM IST
सार
धनतेरस के दिन आजमगढ़ जिले के जीयनपुर बाजार में प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता को खुद को एसडीएम बताकर 14 हजार की चपत लगा दी। मिठाई खरीदने के बाद चेक से भुगतान किया जो फर्जी निकला।
विज्ञापन
फर्जी चेक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ में फर्जीवाड़े का अजब-गजब कारनामा सामने आया है। धनतेरस के दिन खुद को एसडीएम बताकर एक ठग ने मिठाई विक्रेता को 14 हजार की चपत लगा दी। विक्रेता को जब नुकसान का पता चला तो उसके होश उड़ गए। मामला जिले के जीयनपुर बाजार स्थित एक प्रसिद्ध मिठाई दुकान का है। जहां पर दूर-दराज से लोग मिठाई खरीदने आते हैं।
धनतेरस के दिन मंगलवार शाम तीन लोग काले रंग की स्कॉर्पियो से दुकान पर पहुंचे। अलग-अलग प्रकार के 14 हजार रुपए की मिठाई खरीदी। तीन लोगों में से एक ने दुकानदार को खुद का परिचय आजमगढ़ सदर के एसडीएम अमित राय बताया। दुकानदार ने भी 'साहेब' को देखकर आवभगत की।
भुगतान की बारी आई तो कथित एसडीएम ने कैश न होने का हवाला देते हुए 14 हजार रुपए का चेक काट कर दिया और स्कॉर्पियो में बैठकर चलते बने। दुकान मालिक श्यामराज जब चेक को बैंक में जमा करने गया तो पता चला कि यह फर्जी चेक है। चेक पर भारतीय स्टेट बैंक अकबरपुर, जिला अंबेडकर नगर लिखा हुआ है।
विज्ञापन
पढ़ेंः कनाडा सरकार ने लौटाई मां अन्नपूर्णा की प्राचीन मूर्ति, 15 को काशी विश्वनाथ धाम में होंगी स्थापित

'समझ नहीं आ रहा कि अब क्या करें'
चेक पर अमित कुमार का नाम अंकित है। अब फर्जी चेक लेकर दुकानदार इधर-उधर भटक रहा है। उसे समझ नहीं आ रहा कि अब वो करे तो क्या करे। त्योहार के दिन खुद के साथ हुए फर्जीवाड़े पर उसे भरोसा नहीं हो रहा। इधर, इस घटना के बाद जीयनपुर बाजार के व्यापारी अब ठगों को लेकर सतर्क हो गए हैं।
पढ़ेंः वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: दिवाली पर घर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 19 घायल
पढ़ेंः वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: दिवाली पर घर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 19 घायल