फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Friend turned enemy for asking for his money, threatened

Azamgarh News: अपना पैसा मांगने पर दोस्त बना दुश्मन, दी धमकी

Wed, 11 Sep 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Friend turned enemy for asking for his money, threatened
अहरौला। दोस्त से अपना दिया पैसा मांगना दूसरे दोस्त को महंगा पड़ गया। पैसा मांगने से खफा साथी ने असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित दोस्त ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार प्रजापति पुत्र नेवाज अहरौला थाना क्षेत्र के समसल्लीपुर गांव का निवासी है, जो फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के समसल्लीपुर में अपनी क्लीनिक चलाता है। किसी करण वश फूलपुर के क्लीनिक का कमरा खाली करना पड़ा। इस बीच वीरेंद्र प्रजापति को उसके मित्र फूलपुर कोतवाली के पठान पुरवा निवासी तौफीक अहमद पुत्र लाल मोहम्मद ने माहुल में कमरा दिला दिया। जहां वीरेंद्र प्रजापति अपनी क्लीनिक चलाने लगा। तौफीक अहमद का भी क्लीनिक पर बराबर आना-जाना रहा। इसी बीच तौफीक अहमद के द्वारा वीरेंद्र कुमार प्रजापति से सोनोग्राफी मशीन लगाने की बात कही। मशीन लगाने से दोनों लोगों को फायदा होगा बताकर मशीन लगाने के लिए सहयोग मांगा। विभिन्न किस्तों में वीरेंद्र प्रजापति ने तौफीक अहमद को दो लाख 70 हजार रुपये सोनोग्राफी मशीन लेने के लिए दे दिए। 6 माह बीतने पर वीरेंद्र कुमार प्रजापति ने दिया गया पैसा जब तौफीक अहमद से वापस मांगा तो उसने कुछ मजबूरियां बताते हुए कुछ दिन और रुकने की बात कही। दो महीने बाद पुनः वीरेंद्र प्रजापति तौफीक के घर अपने पैसे मांगने के लिए गया तो तौफीक अहमद ने एक कमरे में वीरेंद्र कुमार प्रजापति को ले गया और कट्टा सटाकर जान मारने की धमकी दी। कहा कि अगर फिर पैसा मांगने आए तो तुम्हें जान से मार दूंगा। तब विरेंद्र ने अहरौला थाने में तौफीक के खिलाफ तहरीर दी। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने तौफीक के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed