फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fraud of 9.63 lakh in the name of getting a TTE job, arrested

Azamgarh News: टीटीई की नौकरी दिलाने के नाम पर 9.63 लाख की ठगी, गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 9.63 lakh in the name of getting a TTE job, arrested
टीटी की नौकरी देने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार। श्रोत-पुलिस
आजमगढ़। टीटीई की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 9.63 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य संदीप श्रीवास्तव निवासी टिसौरा गांव जमानिया जिला गाजीपुर वर्तमान पता कमला नगर कॉलोनी थाना लालपुर-पांडेयपुर जिला वाराणसी को कंधरापुर पुलिस ने बुधवार की रात में उसके गांव से गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि कंधरापुर के इसहाकपुर गांव निवासी जनार्दन यादव ने 7 मई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके बेटे अमन यादव को रेलवे में टीटीई की नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 9.63 लाख रुपये ले लिए थे। आरोपियों ने भरोसा दिलाने के लिए फर्जी टीटीई का पहचान पत्र भी बनाकर दे दिया। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली दी। जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed