फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fraud of 20 lakhs in the name of land sale, case filed against three

Azamgarh News: जमीन बिक्री के नाम पर 20 लाख की ठगी, तीन पर मुकदमा

Sun, 08 Jun 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 20 lakhs in the name of land sale, case filed against three
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र निवासी संतोष सैनी ने जमीन बिक्री के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के भोराजपुर कला गांव निवासी संदीप यादव, उसकी पत्नी शशिकला और एक अन्य राममिलन यादव ने मिलकर उसे योजनाबद्ध तरीके से धोखा दिया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संतोष सैनी ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी 2023 को आजमगढ़ हाईवे के पास जमीन खरीद को लेकर एक इकरारनामा हुआ था। इसके तहत 5 लाख रुपये नकद और 15 लाख रुपये (जिसमें 7.5 लाख रुपये नकद व 7.5 लाख बैंक ट्रांसफर) संदीप को दिए गए। यह लेनदेन मुकेश कुमार, लौहर और लक्ष्मीकांत मौर्य की उपस्थिति में हुआ था। संदीप यादव ने जमीन की रजिस्ट्री कराने का वादा किया था, लेकिन न तो रजिस्ट्री हुई और न ही रुपये लौटाए गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि रुपये मांगने पर संदीप यादव, शशिकला और राममिलन यादव ने उन्हें धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मार्च 2025 में जब संतोष ने एक बार फिर अपने रुपये मांगने के लिए संदीप के घर का रुख किया, तो असलहों से लैस चार-पांच लोगों ने उन्हें दौड़ाकर मारने का प्रयास किया। वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। अतरौलिया थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया एसएसपी महोदय के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed