फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fraud in audit of 23 gram panchayats

23 ग्राम पंचायतों के आडिट में मिली गड़बड़ी

Thu, 12 Dec 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fraud in audit of 23 gram panchayats
आजमगढ़। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी द्वारा वर्ष 2017-18 में ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों के खर्च आदि का ऑडिट किया जा रहा है। इसमें बिलरियागंज विकास खंड की ऑडिट में 23 ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी पाई गई है। इस पर डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे पे सभी ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी कर साक्ष्य सहित एक पक्ष में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर सचिव और ग्राम प्रधान के विरुद्घ पंचायत राज एक्ट के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जनपद में की जा रही आडिट में जिला लेखा परीक्षा अधिकारी द्वारा जब 2017-18 के बिलरियागंज विकास खंड के ग्राम पंचायतों की आडिट की गई तो इसमें से 23 ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी पाई गई। जिन गांवों में गड़बड़ी पकड़ में आई है उसमें कपसा, कादीपुर तिवारी, बर्ना जगदीशपुर, भवारामपुर पट्टी बंकाराय, गदनपुर हिच्छनपट्टी, गौरी नरायनपुर, टंडवा अखईपुर, पचखोरा, बस्ती उगरपट्टी, श्रीनगर, गर्जी, कादीपुर हरिकेश, मानपुर, गद्दीपुर, बगहीडांड़, पांडेयचवर, अकबरपुर, शाहपुर मौलानी, इस्माईलपुर गोरिया, जेहरा पिपरी, तेंदुआ तेजपुर, शांतिपुर और देवई रसूलपुर शामिल हैं। इसकी जानकारी जिला लेखा परीक्षा अधिकारी ने डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे को दी। डीपीआरओ ने सभी ग्राम पंचायतों को पत्र जारी कर एक पक्ष के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। न देने की दशा में पंचायती राज एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला लेखा परीक्षा अधिकारी ने बिलरियागंज विकास खंड के 23 गांवों की आडिट में आपत्तियां उठाई हैं। जिसके लिए सभी को नोटिस जारी कर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। ताकि जिला परीक्षा अधिकारी द्वारा उठाई गई आपत्तियों का निस्तारण किया जा सके। अगर एक पक्ष के अंदर इनके द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो सचिव और ग्राम प्रधान के खिलाफ पंचायती राज एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। - श्रीकांत दर्वे, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed