फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fraud case registered against two people who took money in the name of police

Azamgarh News: पुलिस के नाम पर पैसा लेने वाले दो लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Wed, 18 Sep 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Fraud case registered against two people who took money in the name of police
इमामगढ़ निवासिनी एक महिला ने पति को पुलिस से बचाने के एवज में दो युवकों पर पुलिस के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया था। महिला ने इस संबंध में सोमवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के इमामगढ़ निवासिनी सामीना ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र कहा था कि उसके पति सद्दाम को बीते बुधवार को अहरौला पुलिस ने किसी मामले में पूछताछ के लिए उठाया था। जैसे ही इस बात की जानकारी पड़ोसी गांव के चकमकसूद जहां गांव निवासी जगदीश और उसके भाई को हुई वे सामीना के घर आए और बोले कि थानाध्यक्ष अहरौला से बात हो गई है। 30 हजार रुपये की व्यवस्था करो तभी तुम्हारे पति जेल जाने से बच पाएंगे। सामीना के द्वारा खेत गिरवी रख कर पैसा दिया गया था। थानाध्यक्ष अहरौला मनीष पाल ने बताया कि सामीना की तहरीर पर जगदीश और एक अज्ञात पर धोखाधड़ी व अन्य मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed