फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four youths died due to drowning

डूबने से चार युवकों की मौत, एक की हो रही तलाश

Sun, 03 Nov 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Four youths died due to drowning
शहर के गौरी शंकर घाट युवक डूबने की खबर के बाद घाट पर तैनात पुलिस और लोगो की भीड़। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। छठ के दौरान नदी, पोखरा आदि में डूबने से रविवार की सुबह अलग-अलग क्षेत्र के चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक की तलाश की जा रही है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस अथक प्रयास कर मृत चार युवकों की लाश को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
विज्ञापन

तरवां थाने के जीयापुर बोंगरिया गांव निवासी गिरीश (19) पुत्र घनश्याम अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ तमसा नदी में नाव पर बैठकर पूजा देख रहा था। इस दौरान नाव पलट जाने से सभी डूब गए। पांच लोग तैरकर बाहर निकल गए जबकि गिरीश डूब गया। करीब पांच घंटे की कठिन परिश्रम के बाद गोताखोरों ने उसकी लाश बाहर निकाली। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। जहानागंज थाने के धरवारा गांव निवासी रवि (22) पुत्र स्व. जगपत शनिवार को शहर कोतवाली के पगरा गांव निवासी अपनी बहन के घर आया था। रात को सभी गांव में स्थित तमसा नदी घाट पर छठ पूजा करने गए थे। रविवार की भोर में रवि नदी में नहाने के लिए उतरा और डूब गया। वह चार बहनों का इकलौता भाई था। इसीक्रम में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के झूसी सियरहा गांव निवासी प्रदीप कुमार (22) पुत्र रामचंदर छठ पूजा के लिए जीयनपुर कोतवाली के रामपुर जलालुद्दीनपट्टी गांव निवासी अपनी बहन सुनीता पत्नी धमेंद्र के घर आया था। रविवार को पूजा के दौरान नहाते समय पोखरे में डूब जाने से प्रदीप की मौत हो गई। इसीक्रम में जीयनपुर कोतवाली बेरमा गांव निवासी विशाल प्रजापति (18) पुत्र नंदलाल गांव में स्थित तमसा नदी में छठ की पूजा के दौरान नहाते समय डूब गया। उसका अभी तक कोई पता नहीं चला। परिवार के लोग विशाल को तलाश रहे हैं। इसी क्रम में देवगांव कोतवाली के सलेमपुर गांव निवासी विपुल यादव (20) पुत्र घनश्याम रविवार की सुबह गांव के तालाब में पूजा के दौरान नहाने लगा। इस दौरान पानी में डूब गया। गांव के लोग विपुल को पानी से बाहर निकालकर सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया। परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शहर के गौरी शंकर घाट डूबे युवक के रोते विलखते परिजन।

शहर के गौरी शंकर घाट डूबे युवक के रोते विलखते परिजन।- फोटो : AZAMGARH

शहर के गौरी शंकर घाट डूबे युवक के रोते विलखते परिजन।

शहर के गौरी शंकर घाट डूबे युवक के रोते विलखते परिजन।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed