{"_id":"5e61388f8ebc3ec7b44306a4","slug":"four-more-fake-teachers-marked-notice-issued-azamgarh-news-vns514482123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और फर्जी शिक्षक हुए चिह्नित, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और फर्जी शिक्षक हुए चिह्नित, नोटिस जारी
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में फर्जी शिक्षकों के मिलने का क्रम अभी भी जारी है। शासन से नियुक्त तीन सदस्यी जांच कमेटी ने चार और फर्जी शिक्षकों को चिन्हित किया है, जिन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन शिक्षकों के जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। पूर्व में तीन फर्जी शिक्षक चिन्हित हुए थे, जिन्हें बर्खास्त किया जा चुका है।
सत्ता में आने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2010 के बाद परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त हुए शिक्षकों की जांच कराने का निर्णय लिया। इसके लिए एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में छह सदस्यी कमेटी गठित की गई। जिसमें एसपी सिटी, एडी बेसिक, डायट प्राचार्य, बीएसए व लेखाधिकारी बेसिक को बतौर सदस्य शामिल किया गया। 2018 से यह कमेटी जांच में जुटी हुई है। कमेटी ने पूर्व में तीन फर्जी शिक्षकों को चिन्हित किया था। जिनकी सेवा समाप्त की जा चुकी है। इन शिक्षकों में विनोद कुमार, लक्ष्मी तिवारी व मीना सिंह शामिल है। वहीं कमेटी ने चार और फर्जी शिक्षक चिह्नित किए हैं। जिसमें रमेश, नीलम, प्रवीण व छोटे लाल शामिल है। रमेश ने स्वस्तंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित होने का प्रमाण पत्र लगाया था जो अपुष्ट पाया गया। नीलम का स्नातक प्रमाण पत्र संदिग्ध है, प्रवीण का बीएड प्रमाण पत्र गड़बड़ है तो छोटे लाल के स्नातक प्रमाण पत्र में गड़बड़ी है। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद कमेटी ने इन चारों शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया है। अब इनसे स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे बर्खास्तगी आदि की कार्रवाई की जायेगी। एडी बेसिक राजेश कुमार आर्य ने बताया कि जांच की कवायद अभी चल रही है। अभी और भी फर्जी शिक्षकों के मिलने से इंकार नहीं किया जा सकता है। जो भी फर्जी शिक्षक मिलेगा, उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जायेगी।