फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four more corona positives in Azamgarh for sixth consecutive day

आजमगढ़ में लगातार छठे दिन स्वस्थ हुए चार और कोरोना पॉजिटिव

Thu, 18 Jun 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Four more corona positives in Azamgarh for sixth consecutive day
आजमगढ़। कोविड-19 की रोकथाम में लगे स्वास्थ्य विभाग को पिछले छह दिनों से काफी राहत मिली है। बृहस्पतिवार को भी चार और संक्रमितों को स्वस्थ घोषित कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक मिले 168 संक्रमितों में 150 स्वस्थ हो चुके हैं। अब मात्र 12 केस एक्टिव हैं। छह लोगों की मौत हुई है। पिछले पांच दिनों में मात्र दो नये संक्रमित मिले है।
विज्ञापन

अब तक जनपद में कुल 168 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को 35, रविवार को 13, सोमवार को पांच, मंगलवार को चार, बुधवार को चार के बाद बृहस्पतिवार को भी चार और मरीजों को स्वस्थ घोषित करते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि वर्तमान समय में 12 एक्टिव केस हैं, 150 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं और छह मरीज की मौत हुई है। 12 एक्टिव केस में चार मरीज एल-1 अस्पताल महामृत्युंजय डेंटल कालेज इटौरा, सात मरीज एल-3 मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है और एक को इलाज के लिए बीएचयू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

48 सैंपल भेजे, 71 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत
आजमगढ़। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 4410 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें कुल 4248 जांच रिपोर्ट नेगेटिव और 162 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसी के साथ ही प्राइवेट लैब से छह जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 18 जून को 48 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किए गए हैं। अब तक कुल 4481 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किए गए हैं। अभी 71 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed